फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शीतल, सुषमा को सर्वोत्तम अनुसंधान पुरस्कार

Sat, 23 Jan 2016 07:35 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ (सोलन)।
विज्ञापन
विज्ञापन
नौणी विवि की साधना सोसायटी द्वारा इस वर्ष के विभिन्न पुरस्कारों की घोषणा की गई है। उमादत्त ममगई सर्वोत्तम अनुसंधान पुरस्कार के पीएचडी वर्ग में शीतल राणा और सुषमा राणा को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन


वहीं एमएससी वर्ग में अभिषेक ठाकुर, शिखा शर्मा और इंदिरा देवी को चयनित किया गया है। यह पुरस्कार उमादत्त ममगई की स्मृति में उनके पुत्र डॉ. सुनील द्वारा आरंभ किया गया है। इसी कड़ी में स्व. वीर सिंह आसी सर्वोत्तम स्कूली छात्र पुरस्कारों में ऊना के सुकांत शर्मा को विशिष्ट प्रतिभाशाली विद्यार्थी, दयोठी के नवीन ठाकुर को श्रेष्ठ विद्यार्थी तथा सोलन के सेंट ल्यूक्स स्कूल के शारदुल सांख्यान को उत्कृष्ट और रिशभ धर्मानी को निपुण छात्र चुना गया है। यह पुरस्कार स्व. वीर सिंह आसी की स्मृति में उनके शिक्षा के क्षेत्र में दिए गए योगदान के लिए उनके परिवार द्वारा दिया जाता है।

पुरस्कारों की श्रेणी में अगला अवार्ड इंजीनियर जेपी गुप्ता सर्वोत्तम कॉलेज छात्र पुरस्कार के लिए एलआर संस्थान की शिवी शर्मा और नौणी विवि की अदितिका को चुना गया है। यह पुरस्कार जेपी गुप्ता द्वारा शुरू किया गया है। साधना सोसायटी के महासचिव डॉ. जितेंद्र चौहान ने बताया कि सर्वोत्तम प्रकाशन के लिए सोलन की कोमल ढल द्वारा आरंभ किए गए एसपी ढल पुरस्कार विजेताओं में बिहार की डॉ. फोजिया, कर्नाटक के डॉ. नवीन और मध्यप्रदेश की डॉ. योगिता को चुना गया है।
विज्ञापन


इसके साथ ही अखिल भारतीय सर्वश्रेष्ठ कृषि विस्तार कार्यकर्ता पुरस्कारों के लिए बंगलौर के डॉ. जीएम सुजीथ, जोधपुर के डॉ. आरएल भारद्वाज, त्रिपुरा के दीपक नाथ, हैदराबाद की डॉ. जी निर्मला और अंडेमान निकोबार द्वीप समूह के डॉ. एसके जमीर अहमद को विजेता चुना गया। उन्होंने बताया कि सभी विजेताओं को पुरस्कार के तौर पर नकद राशि, स्मृति चिन्ह तथा प्रमाण-पत्र प्रदान किए जाएंगे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें