फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: चित्रकला में चाहत व नारा लेखन में महक रही अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
विधायक ने दिलाई स्वच्छता व नशा निवारण की शपथ
विज्ञापन

मानपुरा पंचायत में मनाया जनजातीय गौरव दिवस

संवाद न्यूज एजेंसी

नालागढ़ (सोलन)। विकास खंड नालागढ़ की ग्राम पंचायत मस्तानपुरा के गांव मस्तानपुर में बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन किया गया। इसमें चित्रकला और नारा लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई। चित्रकला में चाहत प्रथम, आंचल भल्ला दूसरे और हरप्रीत कौर तीसरे स्थान पर रहीं। नारा लेखन में महक प्रथम, गुरलील कौर द्वितीय और अंजू तृतीय स्थान पर रहीं।

अभियान के तहत 50 प्रतिशत से अधिक अनुसूचित जाति वर्ग की जनसंख्या वाले सोलन जिला की 09 ग्राम पंचायतों के 10 गांव को सम्मिलित किया गया है। इनमें नालागढ़ विकास खंड की बेरछा पंचायत के गांव बेरछा, मस्तानपुरा के गांव मस्तानपुर, गोल जमाला, ढांग निहली के गांव ढाना, ढेला के गांव कौंडी, मलपुर के गांव मलपुर, गुल्लरवाला के गांव करूवणा, लेही के गांव लेही और गांव मखनु माजरा एवं विकास खंड धर्मपुर की मंधाला के गांव कंबनवाला को अभियान में शामिल किया गया है।
विज्ञापन


नालागढ़ के विधायक हरदीप सिंह बावा ने गुरु नानक देव की जयंती और भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर लोगों को बधाई दी। हरदीप सिंह बावा ने स्वच्छता व नशा निवारण पर उपस्थित लोगों को शपथ दिलाई। विधायक ने इस अवसर पर विकास खंड के सौजन्य से स्वयं सहायता समूह, नारी शक्ति व राधे कृष्णा संस्थाओं द्वारा निर्मित उत्पादों की लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया। बावा ने जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिता में विजेता रही छात्राओं को सम्मानित किया। इस अवसर पर लगाए गए स्वास्थ्य शिविर में लगभग 50 लोगों ने अपने स्वास्थ्य की जांच करवाई ओर लगभग 45 नागरिकों ने अपनी आधार कार्ड अपडेट करवाए।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत मस्तानपुरा के प्रधान छोटू राम, ग्राम पंचायत खिल्लियां के प्रधान धर्म सिंह, ग्राम पंचायत बघेरी के प्रधान बलदेव सिंह, ग्राम पंचायत करसौली की प्रधान वंदना, उपमंडलाधिकारी नालागढ़ राजकुमार, खंड विकास अधिकारी नालागढ़ नियोन शर्मा, जिला योजना अधिकारी आभा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं ग्रामीण इस अवसर पर उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें