फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: मलेर कोटला के शरीफ ने जीता बड़ी माली का खिताब

Mon, 03 Jun 2024 11:30 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
फाइनल में चंडीगढ़ के अमित को पराजित किया
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नालागढ़(सोलन)। नालागढ़ के पहाड़ी क्षेत्र में दंगल कमेटी रामशहर की ओर से आयोजित कुश्ती में बड़ी माली का खिताब शरीफ मलेर कोटला के नाम रहा। उन्होंने कड़े मुकाबले में चंडीगढ़ के अमित को हराकर खिताब अपने नाम किया। विजेता को 21,000 रुपये व पगड़ी और उपविजेता को 20,000 रुपये पुरस्कार राशि दी गई। प्रतियोगिता में पंजाब, हिमाचल, हरियाणा, दिल्ली, नेपाल व जम्मू कश्मीर के 200 से अधिक पहलवानों ने भाग लिया।
विज्ञापन


यहां पर हर तीसरे वर्ष कुश्ती दंगल का आयोजन किया जाता है। कुश्ती कमेटी रामशहर, नवयुवक मंडल, व्यापार मंडल व सभी ग्राम पंचायत निवासियों के सहयोग से कराई जाती है। कुश्ती दंगल दोपहर 2:00 बजे शुरू होकर देर शाम तक चला और दर्शकों ने इसका आनंद लिया। इस मौके पर आयोजन समिति के सदस्यों के अतिरिक्त विधायक केएल ठाकुर, कांग्रेस महासचिव हरदीप बावा, जिला परिषद सदस्य राहुल शर्मा भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें