फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: शारदा पब्लिक स्कूल में 25 प्रतिशत सीटें गरीब बच्चों के लिए आरक्षित

विज्ञापन
विज्ञापन
1 से 6 अप्रैल तक किए जा सकेंगे आवेदन, वर्दी-किताबें भी मुफ्त मिलेगी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी।
दाड़लाघाट (सोलन)। कश्लोग स्थित शारदा पब्लिक स्कूल ने शिक्षा का अधिकार (आरटीई) अधिनियम 2009 के तहत सत्र 2026-27 के लिए कक्षा पहली में 25 प्रतिशत सीटें निशुल्क देने की घोषणा की है। विद्यालय के मुख्याध्यापक तरुण गांधी ने बताया कि आरटीई अधिनियम के अनुसार 6 से 14 वर्ष तक के सभी बच्चों को निशुल्क और अनिवार्य शिक्षा प्रदान की जाएगी। चयनित बच्चों को न केवल मुफ्त शिक्षा दी जाएगी, बल्कि पाठ्यपुस्तकें और वर्दी भी निशुल्क उपलब्ध करवाई जाएंगी, जिससे अभिभावकों पर आर्थिक बोझ कम होगा। सत्र 2026-27 के लिए कक्षा पहली में आरटीई के तहत कुल आठ सीटें आरक्षित की गई हैं। आवेदन प्रक्रिया 1 से 6 अप्रैल 2026 तक चलेगी। मुख्याध्यापक तरुण गांधी ने अभिभावकों से अपील की है कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन पत्र के साथ आवश्यक दस्तावेज जैसे आधार कार्ड, बीपीएल/आईआरडीपी प्रमाण पत्र, श्रेणी प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, पूर्व कक्षा की अंकतालिका, बोनाफाइड प्रमाण पत्र और पासपोर्ट साइज फोटो जमा करवाएं। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि उनका उद्देश्य समाज के हर वर्ग के बच्चों को शिक्षा से जोड़ना और उन्हें बेहतर भविष्य की दिशा में आगे बढ़ाना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें