विवेकानंद शिक्षा कुंज में कार्निवाल का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। विवेकानंद शिक्षा कुंज ने अपनी नई शाखा हिमुडा में कार्निवाल का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मां व बच्चे के संबंध रखने वाले मॉम एंड मी शो में शनाया व रीना चंदेल की जोड़ी विजेता रही। जबकि पूनम ठाकुर व रियाशी ठाकुर उप विवजेता रही। कार्निवाल में विभिन्न तरह के खेलों के साथ मॉम एंड मी वॉक शो, मैजिक शो, अप कैंप, फन गेम्स, मेहंदी एंड नेल आर्ट स्टॉल, विभिन्न फूड स्टॉल्स जिसमें विशेष बिहार का प्रसिद्ध देसी घी से बना हुआ लिट्टी चोखा लोगों के मन को बहुत भाया। वहीं कार्यक्रम में सभी ने मैजिक शो को बहुत पसंद किया। इसके अतिरिक्त नालागढ़ की प्रसिद्ध दंत चिकित्सक डॉक्टर पूनम जैन और उनकी टीम ने बच्चों के दांतों का मुफ्त चेकअप किया। नालागढ़ साहित्य कला मंच के अध्यक्ष यादव किशोर गौतम ने इस सफल आयोजन के लिए स्कूल प्रबंधन को बधाई दी।