फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौ मीटर दौड़ में सोलन के शैलेंद्र और लक्ष्मी प्रथम

Mon, 18 Apr 2016 10:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
विज्ञापन
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सोलन में 56वीं वार्षिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सोलन में 56वीं वार्षिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्य डा. द्वारिका धरेला ने ध्वजारोहण से किया। इसमें छात्र वर्ग की 100 मीटर दौड़ में शैलेंद्र ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। मनोज और यशवंत दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। छात्रा वर्ग में लक्ष्मी, सीमा और सुनेहा ने पहले तीन स्थान हासिल किए।
विज्ञापन


 पुरुष वर्ग की 200 मीटर दौड़ में मनोज, अनिल और आलोक, 400 मीटर दौड़ में अक्षय, अनुज और धीरज अव्वल रहे। 1500 मीटर दौड़ में चमनलाल, सौरभ और राकेश ने क्रमश: स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीता।
  महिला वर्ग की 200 मीटर दौड़ में लक्ष्मी, स्नेहा और दीपिका, 400 मीटर दौड़ में मीनाक्षी, कृष्णा और स्नेहा, 800 मीटर दौड़ में प्रीतिका, मीनाक्षी और स्नेहा, 1500 मीटर दौड़ में मीनाक्षी, प्रीतिका और तनु कंवर ने अच्छे खेल का प्रदर्शन कर पहले तीन स्थान हासिल किए।  
विज्ञापन

  ऊंची कूद में छात्र वर्ग में विशाल, यशवंत और प्रशांत विजयी रहे। लंबीकूद में शैलेंद्र, यशवंत और सन्नी विजयी रहे। छात्रा वर्ग में लक्ष्मी, मोनिका और नीलम और निधि ने जीत हासिल की। इस मौके पर कॉलेज के एनसीसी कैडेटों और छात्र-छात्राओं ने मार्च पास्ट सलामी भी दी। डॉ. द्वारिका धरेला ने कहा कि खेलों द्वारा उच्च शिक्षा तथा रोजगार प्राप्त करने के अवसर कहीं अधिक हैं। इस मौके पर प्रो. गोपीचंद नेगी, विजय चौहान, सुरेश, प्रो. राकेश शर्मा और प्रो. स्नेहलता मेहता मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें