फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: बद्दी साईं मार्ग पर फैली सीवेज की गंदगी, लोग परेशान

Sat, 27 Jan 2024 11:52 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
साईं मार्ग पर बहता सीवरेज का पानी। संवाद
विज्ञापन
विभाग को सूचित करने के बाद भी नहीं हुई लाइन दुरुस्त
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

बद्दी (सोलन)। बद्दी साई मार्ग पर अरिस्ट स्पिनिंग मिल के समीप पिछले कई दिनों से सीवरेज लाइन ओवर फ्लो हो रही है। इससे यहां पर गंदगी फैली हुई है। नगर परिषद व जलशक्ति विभाग को कई बार अवगत कराने के बाद भी इसे ठीक नहीं किया गया है। ऐसे में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी हाकम सिंह, धर्मपाल सिंह, जगमोहन सिंह, राहुल ने बताया कि सीवेज सड़कों पर फैल रही है। जिससे यहां पर गंदगी रहती है। नगर परिषद व जलशक्ति विभाग को कई बार सूचित किया गया लेकिन समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है। लोगों को पैदल चलना दूभर हो गया है। लोगों का कहना है कि यहां पर गंदगी से महामारी फैलने का खतरा बना हुआ है। सफाई ठेकेदार को भी बार-बार इसे ठीक करने को कहा गया है लेकिन वह टाल मटोल कर रहा है। उधर जल शक्ति विभाग के सहायक अभियंता चमन लाल ने बताया कि समस्या उनके संज्ञान में आई है। जिसे जल्दी दुरुस्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें