फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: निचले काटल गांव में पानी की भारी किल्लत, खड्ड का दूषित पानी पीने को मजबूर ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
15 परिवारों को आज तक नहीं मिला पानी का कनेक्शन, 40 साल पुरानी योजना की हालत खस्ता
विज्ञापन

लोगों ने जलशक्ति विभाग की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल
संवाद न्यूज एजेंसी
अर्की(सोलन)। ग्राम पंचायत पलोग के निचले काटल गांव में ग्रामीण पिछले कई सालों से पीने के पानी की गंभीर समस्या से जूझ रहे हैं। आलम यह है कि गांव के लोगों को साथ लगती खड्ड का दूषित पानी पीने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि वे कई बार जलशक्ति विभाग को इस समस्या से अवगत करा चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद विभाग की ओर से स्थिति सुधारने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।
स्थानीय निवासी पीडी शर्मा ने बताया कि गांव के 15 परिवारों को जलशक्ति विभाग की ओर से आज तक पानी का कनेक्शन तक जारी नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि करीब 40 साल पहले प्राकृतिक जलस्रोत से ग्रेविटी स्कीम के तहत पानी की आपूर्ति की गई थी, लेकिन रखरखाव के अभाव में अब उसकी हालत बेहद खस्ता हो चुकी है। ग्रामीणों का कहना है कि वे लगातार विभाग के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन उन्हें केवल आश्वासन ही मिल रहा है। ग्रामीणों ने प्रदेश सरकार और विभाग से जल्द से जल्द गांव में स्वच्छ पेयजल व्यवस्था उपलब्ध कराने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
पाइपों की आपूर्ति शुरू, जल्द मिलेगी राहत : सहायक अभियंता
उधर, जलशक्ति विभाग के सहायक अभियंता विनय गौतम ने बताया कि पाइपों की कमी के कारण गांव तक पानी पहुंचाने में दिक्कत आ रही थी। उन्होंने आश्वासन दिया कि अब विभाग को पाइपों की आपूर्ति मिलना शुरू हो गई है और जल्द ही निचले काटल के ग्रामीणों को पानी की समुचित सुविधा उपलब्ध करवा दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें