फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: पट्टा क्षेत्र के सात गांवों को अब गर्मियों में नहीं सताएगी प्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
बढेरी उठाऊ पेयजल योजना से जुड़े पट्टा, ताल और बडू खल्याणा गांव
विज्ञापन

जलशक्ति विभाग ने बिछाई नई पाइपलाइन

संवाद न्यूज एजेंसी
बरोटीवाला (सोलन)। औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन के पट्टा महलोग क्षेत्र के सात गांवों के बाशिंदों के लिए राहत भरी खबर है। जलशक्ति विभाग ने इस बार गर्मियों का सीजन शुरू होने से पहले ही पट्टा क्षेत्र की पेयजल योजना को बढेरी उठाऊ पेयजल योजना से लिंक कर दिया है। इस कदम से अब गर्मी में जलस्रोत सूखने के बावजूद इन गांवों में पानी की किल्लत नहीं होगी। पट्टा महलोग के तहत आने वाले पट्टा, ताल, बखरोग, खटली, नरहाली, थाप और बडू खल्याणा गांवों में हर वर्ष गर्मियों में हाहाकार मच जाता था। पिछले साल स्थिति इतनी खराब हो गई थी कि विभाग को खड्डों में गहरे गड्ढे खोदकर पानी निकालना पड़ा था और बाद में टैंकरों के जरिये सप्लाई देनी पड़ी थी। इस बार विभाग ने ढाई इंच मोटी नई पाइपलाइन बिछाकर पट्टा योजना को बढेरी योजना के स्टोर टैंक और पंप हाउस से जोड़ दिया है।

सफल रही टेस्टिंग, जरूरत पड़ते ही शुरू होगी सप्लाई
बढेरी योजना से वर्तमान में जोहड़ी योजना के तहत आने वाले करीब 40 गांवों को पानी की सप्लाई दी जा रही है। अब पट्टा योजना के जुड़ने से यहां के सात गांवों को बैकअप मिल गया है। विभाग ने इस नए लिंक की टेस्टिंग भी पूरी कर ली है, जो पूरी तरह सफल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
फिलहाल पट्टा योजना में पानी की कोई कमी नहीं है, लेकिन गर्मियों में प्राकृतिक स्रोत सूखने पर दिक्कत आती थी। इसी के मद्देनजर इसे बढेरी योजना से लिंक किया गया है। टेस्टिंग सफल रही है और जरूरत पड़ते ही सप्लाई शुरू कर दी जाएगी।
-राहुल अबरोल, अधिशासी अभियंता, जलशक्ति विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें