फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: सात गर्भवती महिलाओं व 13 बच्चों का किया टीकाकरण

विज्ञापन
बद्दी के चक्कां गांव में आयोजित स्वास्थ्य जांच शिविर में बच्चे की जांच करते हुए स्वास्थ्य कार्य
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बद्दी (सोलन)। चक्का गांव में आईआरजी संस्था की ओर से स्वास्थ्य जागरूकता और टीकाकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस सत्र में कुल 7 गर्भवती महिलाओं और 13 बच्चों का नियमानुसार टीकाकरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित माताओं को स्वास्थ्य और पोषण संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। उन्हें गर्भावस्था और प्रसव के बाद संतुलित और पौष्टिक आहार लेने की सलाह दी गई। विशेष रूप से हरी पत्तेदार सब्जियां, दालें, ताजे फल, दूध एवं दुग्ध उत्पाद, आयरन और कैल्शियम युक्त खाद्य पदार्थ शामिल करने के महत्व पर जोर दिया गया। इसके साथ ही पर्याप्त पानी पीने और समय पर भोजन करने की सलाह भी दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें