सोलन। जिला में शनिवार को सात लोग कोरोना की चपेट में आए हैं। इसकी पुष्टि जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मुक्ता रस्तोगी ने की है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को जिला से कुल 1929 सैंपलों की जांच की गई।
रैपिड एंटीजन से 1422 सैंपल की जांच के बाद पांच और आरटीपीसीआर से 507 की जांच में दो लोग संक्रमित पाए गए हैं। सोलन से एक, नालागढ़ ब्लॉक से एक, धर्मपुर से चार मामले शामिल हैं। सभी संक्रमितों को आइसोलेट किया जा रहा है।
संपर्क में आए लोगों की रिपोर्ट भी तैयार की जा रही है। जिले में एक्टिव मामले 131 हो गए हैं जबकि कोरोना को हराने वालों की संख्या 21885 हो गई है।