नवगांव स्कूल में एनएसएस शिविर के दौरान साफ-सफाई करते स्वयंसेवी। स्रोत: स्कूल प्रबंधन
संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट (सोलन)। स्वर्ण जयंती उत्कृष्ट राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नवगांव (दाड़लाघाट) में सात दिवसीय आवासीय राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) शिविर का शुभारंभ हो गया है। शिविर का शुभारंभ सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य रविंद्र गौतम ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रभात किशोर ने की। स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सुमन गौतम विशेष अतिथि रहे। कार्यक्रम प्रभारी रमेश ठाकुर और निधि शर्मा ने बताया कि इस शिविर में कुल 37 स्वयंसेवी भाग ले रहे हैं। शिविर के दौरान स्वयंसेवी स्कूल परिसर, प्राकृतिक जलस्रोतों, गांव के रास्तों और नवगांव से डोरू गांव तक जाने वाली कूहल की सफाई करेंगे। इस अवसर पर मुख्यातिथि रविंद्र गौतम ने शिविर के सफल संचालन के लिए 5,100 की राशि भेंट की।