फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: बघेरी स्कूल में एनएसएस का सात दिवसीय शिविर शुरू

विज्ञापन
बघेरी स्कूल मे एनएसएस शिविर में भाग लेते हुए स्वयं सेवी- स्रोत- स्कूल।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नालागढ़/सोलन। राष्ट्रीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बघेरी में मंगलवार को राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) का सात दिवसीय शिविर का शुभारंभ हुआ। इस मौके पर उद्यमी मनीष कौशल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत कर स्वयंसेवियों का उत्साह बढ़ाया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की वंदना के साथ हुई, जिसके बाद स्वयंसेवियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सबका मन मोह लिया। कार्यवाहक प्रधानाचार्य प्रियंका कुमारी ने छात्रों को एनएसएस के उद्देश्य से परिचित कराया। शिविर की प्रभारी रंजीत कौर ने आगामी सात दिनों की गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि स्वयंसेवी इस दौरान हर रोज सुबह के सत्र में स्कूल परिसर और अपने आस-पड़ोस की विशेष सफाई करेंगे। बघेरी पार्क और गांव के सभी रास्तों को भी खास तौर पर साफ किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें