फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: सेवाड़ा के सोनी ने जीता मलौण परगणा के दंगल का खिताब

Thu, 06 Jun 2024 11:24 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
अर्की के मलौण परगणा में आयोजित दंगल प्रतियोगिता के विजेता पहलवान आयोजक कमेटी के साथ। संवाद
विज्ञापन
पानीपत के मलिक ने ओमकार को हराकर जीती छोटी माली
विज्ञापन

दंगल कमेटी सौर की ओर से किया गया दंगल का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
अर्की(सोलन)। मलौण परगणा में दंगल कमेटी सौर की ओर से एक विशाल दंगल कराया गया, जिसमें बड़ी माली के विजेता सेवाड़ा के पहलवान सोनी और उपविजेता चंडीगढ़ के आशीष रहे। वहीं छोटी माली में पानीपत के मलिक ने जम्मू के ओमकार को पटकनी दी। इसके अलावा तीसरे पायदान के लिए करनाल के रजत ने लखनपुर के भूषण को हराया। दंगल में पंजाब, हरियाणा, जम्मू सहित प्रदेश भर के नामी पहलवानों ने अपना दमखम दिखाया। दंगल कमेटी की ओर से जानकारी देते हुए कृष्णलाल शर्मा ने बताया कि अलखदाता पीर की पूजा अर्चना के पश्चात दंगल का शुभारंभ राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सौर के प्रांगण में हुआ। उन्होंने बताया कि कमेटी का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर करना और खेल की ओर आकर्षित करना है। इस अवसर पर अमृत लाल ठाकुर, रतन लाल, हरिराम, इंद्र सिंह, रामकृष्ण, जिया नंद, राम सिंह, दिला राम सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें