फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: हरी मिर्च रोपकर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

विज्ञापन
राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धुंदन की पोषण वाटिका में साफ-सफाई, निराई-गुड़ाई एवं पौधारो
विज्ञापन
दाड़लाघाट (सोलन)। राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धुंदन के एनएसएस स्वयंसेवियों ने विद्यालय परिसर स्थित पोषण वाटिका में श्रमदान कर स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी संतोष बट्टू एवं सुरेंद्र कुमार के नेतृत्व में स्वयंसेवियों ने पोषण वाटिका की साफ-सफाई, निराई-गुड़ाई तथा हरी मिर्च के पौधों का रोपण किया। स्वयंसेवियों ने पौधों की नियमित देखभाल एवं सिंचाई का भी संकल्प लिया। इस दौरान विद्यार्थियों ने श्रमदान के माध्यम से पोषण वाटिका को व्यवस्थित बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
विज्ञापन

उप-प्रधानाचार्य महेंद्र कौंडल ने स्वयंसेवियों के कार्य की सराहना करते हुए कहा कि पोषण वाटिका विद्यार्थियों में पौष्टिक आहार के महत्व, पर्यावरण संरक्षण तथा श्रम के प्रति सम्मान की भावना विकसित करने का प्रभावी माध्यम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें