कंडाघाट में प्रशिक्षण के दौरान सेल्फ हेल्प ग्रुप के सदस्य। संवाद
कंडाघाट में एसएचजी सदस्यों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
कंडाघाट (सोलन)। जिला परियोजना प्रबंधन इकाई (डीपीएमयू) सोलन की ओर से सोमवार को सेल्फ हेल्प ग्रुप (एसएचजी) के सदस्यों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में सोलन एवं नाहन खंड परियोजना प्रबंधन इकाई से कुल 45 सेल्फ हेल्प ग्रुप सदस्यों ने भाग लिया। इनमें महिला एवं पुरुष दोनों शामिल रहे। प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सेल्फ हेल्प ग्रुप सदस्यों को उनकी भूमिकाओं एवं दायित्वों के प्रति जागरूक करना व उन्हें प्राकृतिक खेती को अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा। प्रशिक्षण के दौरान प्राकृतिक खेती के महत्व, लाभ एवं व्यवहारिक तकनीकों पर विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर जिला परियोजना प्रबंधक डॉ. राजेंद्र ठाकुर, कृषि विशेषज्ञ डॉ. तनवी सूद, कृषि अधिकारी डॉ. ऐश्वर्या सहित विषय विशेषज्ञ डॉ. जितेंद्र कुमार ने प्रतिभागियों को संबोधित किया। विशेषज्ञों ने प्राकृतिक खेती को आर्यवर्धन एवं पर्यावरण संरक्षण का प्रभावी माध्यम बताते हुए इसे अपनाने पर बल दिया गया। प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण को उपयोगी एवं ज्ञानवर्धक बताया व प्राकृतिक खेती की तकनीकों को अपने कार्यक्षेत्र में अपनाने का संकल्प भी लिया।