चित्रकला प्रतियोगिता में किया है उत्कृष्ट प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
अर्की (सोलन)। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अर्की की दो छात्राएं राष्ट्रीय जागरूकता अभियान के तहत राज्य स्तरीय पेंटिंग प्रतियोगिता (उर्जा संरक्षण) में भाग लेंगी। कनिष्ठ वर्ग में सातवीं कक्षा की साहिबा और वरिष्ठ वर्ग में आठवीं कक्षा की निधि का चयन उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर हुआ है। विद्यालय की प्रधानाचार्या विमला वर्मा ने शिमला में 20 नवंबर को आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि विद्यालय के कला अध्यापक शकील कुरेशी के सानिध्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगी। एसजेवीएन विगत कई वर्षों से यह प्रतियोगिता छात्रों में जागरूकता पैदा करने के लिए लगातार आयोजित कर रहा है।