फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: फायरिंग मामले का दूसरा आरोपी भेजा 14 दिन की न्यायिक हिरासत में

विज्ञापन
विज्ञापन
नालागढ़ में 17 अप्रैल को किया था आरोपियों ने एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन)। नालागढ़ में फायरिंग मामले में पकड़े गए दूसरे आरोपी को न्यायालय ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस मामले में एक आरोपी पहले पकड़ लिया था। नालागढ़ में हुई फायरिंग की एक घटना के संबंध में पुलिस थाना नालागढ़ में 17 अप्रैल को अभियोग पंजीकृत किया गया था। इसमें एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला कर गोली मारने की वारदात सामने आई थी। घटना में घायल व्यक्ति को प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रेफर किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की ओर से तत्परता से कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी दिशांत उर्फ दिशू को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था और वारदात में प्रयुक्त अवैध हथियार (देसी कट्टा) भी बरामद कर लिया गया था। आगे की जांच के दौरान मामले में अन्य संलिप्त व्यक्तियों की भूमिका भी सामने आई, जिसके आधार पर निरंतर प्रयास जारी रखे गए। इसी क्रम में पुलिस थाना नालागढ़ की टीम की ओर से तकनीकी विश्लेषण व गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दूसरे आरोपी पंजाब के मियांपुर निवासी ताज मोहम्मद पुत्र रोशनदीन को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन के न्यायिक हिरासत पर भेजा गया है। एएसपी अशोक वर्मा ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें