कंडाघाट (सोलन)। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए एसडीएम कंडाघाट ने नगर पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, वार्ड सदस्यों और व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें एसडीएम विकास सूद ने सभी दुकानदारों को तुरंत प्रभाव से नो मास्क-नो सर्विस की नीति लागू करने को कहा है।
उन्होंने कहा कि यदि सभी दुकानदार स्वयं भी सही प्रकार से मास्क लगाकर रखें और बिना मास्क के किसी भी ग्राहक को दुकान के भीतर न आने दें तो कोविड-19 के प्रसार को रोकने में काफी मदद होगी। सार्वजनिक स्थानों पर बिना मास्क घूम रहे लोगों पर नियमानुसार दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
संक्रमण से बचाव के लिए कोविडटीकाकरण करवाने का आग्रह भी किया। इस बैठक में नपं अध्यक्ष लीला देवी, उपाध्यक्ष मुनीष सूद, वार्ड सदस्य, व्यापार मंडल के सचिव रमेश गर्ग, सदस्य चंद्रभूषण, राजकुमार शर्मा और नगर पंचायत सचिव रजनीश चौहान उपस्थित रहेे।