फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: शास्त्रीय संगीत और सोलो सांग में कोठो का दबदबा, फोक डांस में कड़ोग प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
जीएसएसएस चायल में चार दिवसीय जिला स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम संपन्न
विज्ञापन

अर्की में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में विजेता दिखाएंगे अपना हुनर
संवाद न्यूज एजेंसी
चायल (सोलन)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चायल में चार दिवसीय जिला स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता का वीरवार को समापन हो गया। समापन समारोह में संयुक्त निदेशक जगदीश नेगी ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। उनके साथ जिला शिक्षा उपनिदेशक मधु जनार्था और एडीजीपी हेमराज विशेष रूप से मौजूद रहे।
मुख्यातिथि जगदीश नेगी ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं में भाग लेने से न केवल प्रतिभा में निखार आता है, बल्कि युवा पीढ़ी को अपनी लुप्त हो रही समृद्ध विरासत को संजोकर रखने की प्रेरणा भी मिलती है। उन्होंने घोषणा की कि आगामी राज्य स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता 29 से 31 अक्तूबर तक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अर्की में आयोजित की जाएगी। इसके अतिरिक्त, हिमाचल प्रदेश जल्द ही राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता की मेजबानी भी करेगा, जिसके मुकाबले ऊना, बिलासपुर के घुमारवीं और हमीरपुर के नादौन में आयोजित किए जाएंगे। आयोजित प्रतियोगिता की क्लासिकल सॉन्ग शास्त्रीय संगीत में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कोठो ने पहला, जबकि धुंधन ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। सोलो सांग (एकल गान) जीएसएसएस कोठो की टीम प्रथम और धूंधन की टीम द्वितीय स्थान पर रही। ग्रुप सांग में अर्की स्कूल ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि मानजू दूसरे स्थान पर रहा। फोक डांस में राजकीय उच्च विद्यालय कड़ोग ने शानदार प्रस्तुति देकर पहला स्थान हासिल किया। वहीं जीएसएसएस अर्की द्वितीय स्थान पर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य मोहन लाल, चायल क्लस्टर प्रभारी प्रदीप वर्मा, एसएमसी प्रधान वंदना शर्मा, स्थानीय पंचायत प्रधान पंकज ठाकुर तथा जिला परिषद सदस्य अमित ठाकुर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें