फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: दभोटा स्कूल के खिलाड़ियों ने ताइक्वांडो में जीते 6 पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
लंबी कूद, 100 मीटर दौड़ और टेबल टेनिस में लहराया परचम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

नालागढ़ (सोलन)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दभोटा के विद्यार्थियों ने जिला स्तरीय अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय उचागांव (कुनिहार) में आयोजित प्रतियोगिता में दभोटा स्कूल के खिलाड़ियों ने ताइक्वांडो, लॉन्ग जंप, 100 मीटर दौड़ और टेबल टेनिस में बेहतरीन प्रदर्शन कर कई पदक जीते। ताइक्वांडो में विवेक ने 21 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक, प्रभजोत ने 41 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग में रजत पदक और रजवीर ने 29 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक अपने नाम किया। छात्रा वर्ग में बलविंदर कौर (38 किग्रा), परमजीत कौर (35 किग्रा) और संध्या (38 किग्रा से अधिक) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किए। वहीं, तनवीर कौर ने 32 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक जीता। लंबी कूद में लक्ष्मी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए रजत पदक प्राप्त किया। 100 मीटर दौड़ में बलविंदर ने कड़े मुकाबले में कांस्य पदक हासिल किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें