नव चेतना युवा मंडल ने करवाईं खेलकूद प्रतियोगिताएं
विधायक ने की विकास कार्यों के लिए 48 लाख रुपये देने की घोषणा
मंडेसर पंचायत में दो दिवसीय भाई दूज मेले का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
बरोटीवाला (सोलन)। मंडेसर पंचायत में नवचेतन युवा मंडल और स्थानीय जनता के सहयोग से दो दिवसीय भाई दूज मेले का आयोजन किया गया। इसमें दून क्षेत्र के विधायक चौधरी रामकुमार मुख्य अतिथि रहे।
मेले में प्रतियोगिताएं करवाई गईं। ऊंची कूद के जूनियर में दीक्षांत ने पहला, पीयूष ने दूसरा और शाश्वत ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग में करण ने पहला, यशपाल ने दूसरा व दीपांशु ने तीसरा स्थान हासिल किया। लंबी कूद के जूनियर में दीक्षांत ने प्रथम, विवान ने द्वितीय व पीयूष ने तीसरा स्थान हासिल किया। सीनियर वर्ग में लक्ष्य ने पहला, सिद्धार्थ ने दूसरा व तरुण ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। जूनियर 100 मीटर रेस में गौरव ने प्रथम, विवान ने द्वितीय व रुद्रांश ने तीसरा स्थान हासिल किया।
सीनियर 100 मीटर रेस में तुषार प्रथम, दीपांशु दूसरा व करण ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। लड़कियों की 100 मीटर रेस में काव्या ने पहला, मानवी ने दूसरा व अंशिता ने तीसरा स्थान हासिल किया। 200 मीटर में छात्र वर्ग के सीनियर रेस में लक्ष्य प्रथम, तुषार द्वितीय व सिद्धार्थ तृतीय रहा। जूनियर 200 मीटर रेस में दीक्षांत प्रथम, पीयूष द्वितीय व मानव तृतीय रहा। 400 मीटर छात्र सीनियर रेस में लक्ष्य प्रथम, करण द्वितीय व दीपांशु तृतीय रहा। कबड्डी 50 किलो ग्राम भार में नकोदर की टीम विजेता व एनवाईसीएम दांवटा की टीम उप विजेता रही। ओपन कबड्डी मैच में जेपी पैंथर टीम विजेता व एनवाईसी दाड़वा की टीम उप विजेता रही। मेले के दौरान स्थानीय कलाकारों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश कर वाहवाही लूटी।
मुख्यातिथि ने विजेता व उप विजेता टीमों को पुरस्कार वितरित किए। उन्होंने मंडेसर पंचायत ग्राम सभा हॉल के निर्माण के लिए 35 लाख, युवक मंडल को जिम स्थापित करने के लिए एक लाख, सुनोगी से शारडा गांव के लिंक रोड के लिए जेसीबी मशीन भेजने, मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत दांवटा स्कूल तक लिंक रोड के लिए 10 लाख, प्राथमिक स्कूल की छत के मरम्मत के लिए दो लाख व 20 हजार रुपये नव चेतना युवक मंडल को देने की घोषणा की। विधायक ने क्षेत्र में डेयरी फॉर्म खोलने का भी आश्वासन दिया।
इस अवसर पर नव चेतना युवा मंडल के प्रधान विशाल कुमार, उप प्रधान ललित कुमार, सचिव जतिन, उप सचिव लक्की, कोषाध्यक्ष आयुष, पंचायत प्रधान नीलम कुमारी, वार्ड सदस्य मीनाक्षी,सुभाष चंद, रुद्र सिंह कंवर,कृष्णगढ़ पंचायत के प्रधान कैलाश कुमार शर्मा,उप प्रधान पुष्पेंद्र कुमार, मनोज कश्यप व संदीप तंवर उपस्थित रहे।