फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: दुर्गा पब्लिक स्कूल सोलन ने जीती कराटे प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के सात स्कूलों और पांच अकादमियों के 92 खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में लिया भाग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। दुर्गा पब्लिक स्कूल ने 20वीं सीनियर इंटर स्कूल कराटे प्रतियोगिता जीती। प्रतियोगिता सोलन के दुर्गा पब्लिक स्कूल में आयोजित की गई। स्टार गोजू-रियु कराटे फेडरेशन की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में जिले के सात स्कूलों और पांच अकादमियों के 92 खिलाड़ियों ने भाग लिया। दुर्गा पब्लिक स्कूल ने 52 पॉइंट के साथ पहला स्थान हासिल किया। स्टार गोजू-रियु कराटे अकादमी गड़खल 38 पॉइंट के साथ उपविजेता रही। स्टार गोजू-रियु कराटे अकादमी कुमारहट्टी 19 पॉइंट के साथ तीसरे स्थान पर रही। फेडरेशन के मुख्य आयोजक संजय ठाकुर ने बताया कि सभी लड़कों और लड़कियों का प्रदर्शन सराहनीय रहा। जिला परिषद सदस्य नेतर सिंह अत्री ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने स्टार गोजू-रियु कराटे फेडरेशन की प्रशंसा की। इस अवसर पर भोजनगर पंचायत के पूर्व उप प्रधान रणजीत वर्मा, एनवीएन स्कूल के प्रबंध निदेशक चेतन कश्यप और फेडरेशन के अध्यक्ष महेंद्र ठाकुर मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें