नियति धीमान ने राज्य स्तर पर योग में जीता स्वर्ण पदक हरियाणा के सिरसा में हुआ प्रतियोगिता का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़(सोलन)। सीबीएसई क्लस्टर-16 छात्र खो-खो प्रतियोगिता में अंडर-14 वर्ग में न्यू ज्ञान धाम पब्लिक स्कूल नालागढ़ के छात्रों ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं स्कूल पहुंचने पर छात्रों का प्रधानाचार्य शबनम चौहान समेत शिक्षकों ने स्वागत किया। प्रतियोगिता हरियाणा के सिरसा में हुई।
प्रधानाचार्य ने शारीरिक शिक्षक सीमा देवी और छात्रों को बधाई दी। योग फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से आयोजित 21वीं राज्य स्तरीय दो दिवसीय योग आसन प्रतियोगिता में न्यू ज्ञान धाम पब्लिक स्कूल ने शानदार प्रदर्शन किया। इसमें नियति धीमान ने स्वर्ण पदक जीता और उसका चयन राष्ट्रीय स्तर के लिए हुआ है। अदिति ने छठा और अक्षित ने अपने वर्ग में चौथा स्थान प्राप्त किया।