फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: जूडो और कुराश प्रतियोगिता में सोलन बना ओवरऑल विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
कुनिहार (सोलन)। अंडर-14 बालक वर्ग की जूडो और कुराश प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सोलन के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। जूडो में ओवरऑल विजेता का खिताब हासिल किया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कोठों उपविजेता रहा। वहीं कुराश प्रतियोगिता में भी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सोलन ओवरऑल विजेता बना। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कोठों उपविजेता रहा। जूडो में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। 25 किलोग्राम भार वर्ग में रोहित ने प्रथम, जसप्रीत ने द्वितीय और अंकित ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 30 किलोग्राम में कवियांश प्रथम, आयुष द्वितीय तथा हनी और यतिन तृतीय रहे। 35 किलोग्राम में धानव ने प्रथम, अभिषेक ने द्वितीय तथा प्रतीक और कुश ठाकुर ने तृतीय स्थान हासिल किया। 40 किलोग्राम में अनिरुद्ध प्रथम, दिशांत द्वितीय तथा आयुष और यश तृतीय रहे। कुराश प्रतियोगिता में भी खिलाड़ियों ने विभिन्न भार वर्गों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। 25 किलोग्राम भार वर्ग में अमित ने प्रथम स्थान हासिल किया। 30 किलोग्राम में कृष प्रथम, 35 किलोग्राम में धानव प्रथम, 40 किलोग्राम में अनिरुद्ध प्रथम, 45 किलोग्राम में उमेश प्रथम और 50 किलोग्राम में सुभाष प्रथम रहे। 55 किलोग्राम भार वर्ग में आशीष ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि 55 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग में वेदांश प्रथम रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें