फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: राज्य स्तर के लिए 11 मेधावियों का चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
बीएल स्कूल के खिलाड़ियों ने लहराया परचम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुनिहार (सोलन)। जिला सोलन की अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता में बीएल सेंट्रल पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल कुनिहार के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय उच्चागांव में 16 से 19 अक्तूबर तक आयोजित प्रतियोगिता में बीएल स्कूल के बच्चों ने विजेता व उपविजेता ट्रॉफियों पर कब्जा जमाया। विद्यालय के 11 खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है।
विज्ञापन

शतरंज में कृतिका ठाकुर, अंजलिना ठाकुर और वैष्णवी ठाकुर का स्वर्ण पदक जीतने पर राज्य स्तर के लिए चयन किया गया। वहीं, छात्र वर्ग में रुबल ठाकुर ने शानदार खेल दिखाते हुए रजत पदक जीता। टेबल टेनिस में कुशाग्री जोशी, भविता ठाकुर, वंशिका पाल और यशिता की तिकड़ी, ने फाइनल मुकाबले में शानदार जीतदर्ज कर स्वर्ण पदक और विजेता ट्रॉफी पर कब्जा किया। छात्र वर्ग में लक्ष्य कंवर, पार्थ चौहान, रोनित रघुवंशी, दक्ष कंवर और अनिरुद्ध पाल की टीम ने कड़े मुकाबले के बाद रजत पदक और उपविजेता ट्रॉफी अपने नाम की। एथलेटिक्स में प्रिधि ठाकुर ने गोला फेंक में कांस्य पदक जीता। त्रिशा ने लंबी कूद में कांस्य और ऊंची कूद में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए रजत पदक हासिल किया। इसके अलावा, राघव तंवर ने 100 मीटर दौड़ में कांस्य पदक प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें