फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: नेहरू सदन मार्चपास्ट में अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
सोलन। आर्मी पब्लिक स्कूल (एपीएस), डगशाई ने वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ 14 जीटीसी के कमांडेंट और एपीएस डगशाई के अध्यक्ष ब्रिगेडियर पुनीत शर्मा ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत नेहरू, पटेल और टैगोर सदनों के शानदार मार्चपास्ट से हुई। छात्रों ने शारीरिक व्यायाम और कराटे का प्रदर्शन किया। नेहरू सदन ने मार्चपास्ट में प्रथम स्थान प्राप्त किया। समापन समारोह में कर्नल अंशुमान डंगवाल (को 4/5 जीआर) उपस्थित रहे। उप कनिष्ठ वर्ग में सियोना (नेहरू सदन) और नेडोन नामगैल (टैगोर सदन) ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कनिष्ठ वर्ग में स्टैनजिन देसल (नेहरू सदन) और हर्ष राज (टैगोर सदन) ने विशिष्ट स्थान हासिल किया। मध्य वर्ग में विशव ठाकुर, गरिमा और अनन्या (सभी नेहरू सदन) ने असाधारण प्रतिभा दिखाई। वरिष्ठ वर्ग का सम्मान रिशित ठाकुर (टैगोर सदन), लुनाशा और योग्यता (दोनों पटेल सदन) को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें