फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: प्रश्नोत्तरी में आंचल, सुखविंद्र व अनुज अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
बद्दी (सोलन)। राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मानपुरा में 25 दिवसीय गतिविधियों का आयोजन किया गया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में माध्यमिक स्तर में आंचल ने प्रथम, आरुषि द्वितीय और अंशिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। उच्च माध्यमिक स्तर से सुखविंदर प्रथम, द्वितीय मनीष रहे, जबकि वरिष्ठ स्तर में प्रथम अनुज और द्वितीय दीपिका रही। रचनात्मक कला की प्रदर्शनी भी स्कूल में लगाई गई। इसमें अंशु, मानसी और हिमांशी प्रथम रहे। प्रधानाचार्य अदित कंसल ने कहा कि ऐसी गतिविधियां करवाना शिक्षा का एक अभिन्न अंग है। इन गतिविधियों से छात्रों का सर्वांगीण विकास होता है। प्रतियोगिता में विजेता छात्रों को पुरस्कृत किया गया। निर्णायक मंडल की भूमिका कमला ठाकुर, कृष्णा, विजय, कंचन शर्मा, पायल, कमलेश, मुक्ता, रीमा, अंबिका, गीतांजलि, किरण, अंजु, निशा आदि ने निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें