फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: समूहगान, वाद-विवाद और समूह नृत्य में दाड़लाघाट स्कूल प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
दाड़लाघाट (सोलन)। पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दाड़लाघाट के विद्यार्थियों ने जिला स्तरीय बाल मेले में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया। पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नालागढ़ में आयोजित बाल मेले में विद्यालय के विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेकर कई पुरस्कार हासिल किए। समूहगान प्रतियोगिता में राधिका, लक्ष्य, मोहित और खुशबू ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वाद-विवाद प्रतियोगिता में अंकिता और भूमिका ने प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं समूह नृत्य प्रतियोगिता में हिमांशी शर्मा, सिमरन, केशीका, दीक्षा और नैना ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। एकल नृत्य प्रतियोगिता में सहज ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि विज्ञान परियोजना में मन्नत ने द्वितीय स्थान हासिल किया। एकल गायन प्रतियोगिता में मोहित ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य मुनीश कमल ने विद्यार्थियों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें