फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: चाहत को हेड गर्ल और मनीष को हेड बॉय चुना

विज्ञापन
विज्ञापन
बरोटीवाला (सोलन)। पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पट्टा में शनिवार को अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्य श्वेता गुप्ता के मार्गदर्शन में आयोजित समारोह में विद्यार्थियों को नेतृत्व, अनुशासन और जिम्मेदारी का संदेश दिया गया। चाहत को हेड गर्ल और मनीष को हेड बॉय चुना गया। समारोह में बाड़ियां पंचायत के पूर्व उपप्रधान नेक राम ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। छात्र परिषद के चयनित सदस्यों को सैश, बैज और ध्वज प्रदान कर विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं। विद्यार्थियों ने अपने दायित्वों को ईमानदारी, निष्ठा और अनुशासन के साथ निभाने की शपथ ली। इस अवसर पर मान सिंह, नरेश कुमार, पूजा, वंदना, देवेंद्र, अली शेर, दलीप चंद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें