फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: हरप्रीत देओल की गानों पर झूमे विद्यार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
आईईसी विवि में जश्न ए आगाज की धूम, विधायक ने बतौर मुख्य अतिथि की शिरकत
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने रंगारंग प्रस्तुतियों से बांधा समां
संवाद न्यूज एजेंसी
बरोटीवाला (सोलन)। आईईसी यूनिवर्सिटी बद्दी में जश्न-ए-आगाज कार्यक्रम आयोजित किया गया। समारोह में विद्यार्थियों ने नृत्य, गीत-संगीत और विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। समारोह में दून विधानसभा क्षेत्र के विधायक राम कुमार चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके अलावा ललित कुमार और विजयपाल (सदस्य, एचपीपीईआरसी), हरियाणा राज्य मानवाधिकार आयोग के कमिश्नर करमबीर सैनी, विभिन्न पंचायतों के सरपंच और गांवों के प्रतिनिधियों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण गायक हरप्रीत देओल की प्रस्तुति रही। उन्होंने अपनी मधुर आवाज और जोशीले गीतों से विद्यार्थियों को झूमने पर मजबूर कर दिया। वहीं, विद्यार्थियों की रंगारंग प्रस्तुतियों ने भी दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं।
विज्ञापन

यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. डॉ. अशोक कुमार पुरी और रजिस्ट्रार डॉ. प्रह्लाद गुप्ता ने आयोजन की सफलता पर विद्यार्थियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रम विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, आत्मविश्वास और रचनात्मक प्रतिभा को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इससे विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ अपनी कला और हुनर दिखाने का अवसर मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें