फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: स्कूली बच्चे संभालेंगे आगजनी को रोकने का जिम्मा, करेंगे जागरूक

Sun, 14 Apr 2024 11:03 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
अ​ग्निशमन विभाग की ओर से शहीदी दिवस पर श्रद्धांजति अ​र्पित करते हुए। संवाद
विज्ञापन
अग्निशमन विभाग स्कूलों में विद्यार्थियों को करेगा तैयार
विज्ञापन


जिले में 20 अप्रैल तक चलेगा विशेष जागरुकता अभियान
जिला मुख्यालय में अग्निशमन विभाग ने मनाया शहीदी दिवस
संवाद न्यूज एजेंसी

सोलन। अग्निशमन विभाग गर्मियों में होने वाली आगजनी पर अंकुश लगाने के लिए विशेष मुहिम शुरू करने जा रहा है। जिसके तहत स्कूलों में विद्यार्थियों को जागरूक करने के लिए शिविर लगाए जाएंगे। शिविर में जानकारी हासिल करने के बाद बच्चे अपने घरों समेत पड़ोस में लोगों को आग न लगाने समेत आग पर काबू पाने की भी जानकारी देंगे।

रविवार को अग्निशमन विभाग की ओर से शहीदी दिवस मनाया गया। जिसमें 14 अप्रैल 1944 को मुंबई में समुद्री जहाज में आग लगने से शहीद हुए 66 फायर कर्मचारियों को श्रद्धांजलि दी गई। वहीं सोमवार से लोगों को आगजनी से निपटने व आग न लगाने के लिए जागरूक कार्यक्रम शुरू किए जाएंगे। जानकारी के अनुसार अग्निशमन सप्ताह का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों, बच्चों को अग्निकांडों से होने वाली क्षति के प्रति जागरूक करना और अग्निकांड को रोकने एवं अग्नि से बचाव के उपायों के संबंध में शिक्षित करना है। इसके साथ ही सुरक्षित मार्ग की व्यवस्था, अग्निशामक उपकरणों का प्रयोग, आग की स्थिति में बचाव के उपाय, उत्पादकता क्षेत्र जैसे जंगल-जमीन उद्योगों में अग्नि सुरक्षा व सावधानियां, विद्युत अग्नि सुरक्षा व सावधानी बहुमंजिले भवनों में अग्नि सुरक्षा, विकलांग व्यक्तियों के लिए अग्नि सुरक्षा सहित अन्य के बारे में जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट

फायर ऑफिसर ने लोगों से की अपील

फायर ऑफिसर कमलजीत सिंह ने विभाग की ओर से लोगों से अपील की है कि आग के प्रति सचेत रहें खाना बनाने व घर छोड़ने के बाद यह सुनिश्चित करें कि गैस का रेगुलेटर व बिजली के सभी उपकरण बंद हैं। सावधानी के तौर पर जलती हुई बीड़ी सिगरेट व माचिस की तिल्ली को लापरवाही से जंगल या घासनी के आस-पास न फेंके जंगल की आग के कारण बहुत से जानवर व रिहायशी मकानों को भी जलते देखा गया है। किसी प्रकार की आपातकालीन स्थिति में घबराय नहीं बल्कि अग्निशमन विभाग के टॉल फ्री नंबर 101 पर तुरंत सूचना दें और घटना स्थल का सही-सही पता बताएं ताकि अग्निशमन विभाग के कर्मचारी उचित कार्रवाई के लिए सही पते पर सही समय पर पहुंच सकें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें