चनाल माजरा स्कूल में मनाया गया वार्षिक समारोह
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चनाल माजरा में वार्षिक समारोह मनाया गया। इस मौके पर मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार व मेडल देकर सम्मानित किया गया। समारोह में स्कूल बच्चों ने रंगा रंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई। बच्चों ने लोकनृत्य, गीत, नाटिका व पंजाबी भंगड़ा पेश कर वाहवाही लूटी। समारोह में कक्षा में अव्वल रहने वाले, सबसे अधिक उपस्थिति दर्ज करने वाले, अनुशासन व सफाई में अव्वल रहने वाले बच्चों को मुख्यातिथि विधायक राम कुमार ने स्मृतिचिह्न देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की और सालभर की गतिविधियों का ब्योरा रखा। इसके बाद विद्यार्थियों ने पहाड़ी नाटी, पंजाबी भंगड़ा, हरियाणवी गिद्दा, नुक्कड़ नाटक समेत एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दीं। इस मौके पर स्कूल स्टाफ उपस्थित रहा।