अर्की (सोलन)। डीसीएम लैंड ऑफ गॉड्स स्कूल (डीलॉगस), अर्की में वार्षिक समारोह मनाया गया। समारोह में विद्यार्थियों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से पर्यावरण संरक्षण, स्वस्थ जीवनशैली, प्रकृति के महत्व का संदेश दिया। बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों ने अतिथियों और अभिभावकों का मन मोह लिया। समारोह की अध्यक्षता डीसीएम ग्रुप ऑफ स्कूल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. अनिरुद्ध गुप्ता ने की। विशेष अतिथि के रूप में सिविल जज ईशानी शर्मा ने शिरकत की। प्रिंसिपल डॉ. संजय गुप्ता ने अतिथियों का स्वागत किया और वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। समारोह का मुख्य आकर्षण ‘रिदम ऑफ द हिल्स’ (नाटी) ग्रैंड फिनाले रहा, जिसमें विद्यार्थियों ने हिमाचल की खूबसूरत वादियों, पहाड़ी संस्कृति और प्राकृतिक विरासत को अपनी शानदार प्रस्तुतियों के माध्यम से प्रदर्शित किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के समापन पर डीसीएम ग्रुप ऑफ स्कूल के डायरेक्टर एडमिन मनजीत सिंह ढिल्लों ने सभी का आभार व्यक्त किया। राष्ट्रगान के साथ समारोह का समापन हुआ।