बीकॉम कर रही है खुशी, मार्च में हुआ था काॅलेज साक्षात्कार
संवाद न्यूज एजेंसी
कंडाघाट(सोलन)। राजकीय महाविद्यालय कंडाघाट की बीकॉम की छात्रा खुशी सोहटा को एसबीआई कार्ड्स एंड पेमेंट सर्विसेज लिमिटेड में ''ब्रांच रिलेशनशिप एक्जीक्यूटिव'' के रूप में नियुक्ति मिली है। खुशी चंडीगढ़ ब्रांच में ज्वाइन करेंगी।
बीते मार्च में काॅलेज में जॉब कोच भर्ती एजेंसी चंडीगढ़ द्वारा साक्षात्कार हुए थे। इसके प्राथमिक दौर में चयनित होने के बाद खुशी सोहटा को 13 जून को अंतिम साक्षात्कार के लिए सूचीबद्ध किया गया था। ये साक्षात्कार और सेमिनार ''कॅरिअर और प्लेसमेंट सेल'' राजकीय महाविद्यालय कंडाघाट की संयोजक प्रो. मालविका शर्मा, सदस्य डॉ. अंशु कौशल, डॉ. गीता और डॉ. सुधीर कुमार के मार्गदर्शन में हुआ था। साक्षात्कार के प्राथमिक दौर में शॉर्टलिस्ट किए गए 11 छात्रों में से खुशी सोहटा का चयन हुआ। महाविद्यालय की प्राचार्य इंदिरा दरोच ने खुशी की इस उपलब्धि पर उसे बधाई दी और अन्य शॉर्ट लिस्टेड छात्रों को भी जल्द ही प्लेसमेंट मिलने की उम्मीद जताई।