फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरली इलेवन ने भूमति को हराकर जीता क्रिकेट मैच

Tue, 31 Jan 2017 10:12 PM IST
ब्यूरो, अरकी सोलन
विज्ञापन
पंचायत सरली में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में सरली इलेवन ने भूमति की टीम को हराकर ट्राफी अपने नाम की। - फोटो : demo pic
विज्ञापन
पंचायत सरली में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में सरली इलेवन ने भूमति की टीम को हराकर ट्राफी अपने नाम की। इसमें मैन ऑफ दी सीरीज और बेस्ट बैट्समैन का खिताब से मदन को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


मैन ऑफ दी मैच हेमराज रहे। इसमें विजेता टीम को 11 हजार और उपविजेता टीम को 7100 सहित ट्राफी के साथ सम्मानित किया गया। 15 दिवसीय प्रतियोगिता में इस स्पर्धा में 32 टीमों ने अपने जौहर का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के समापन मौके पर विधायक गोविंद शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।

समारोह की अध्यक्षता पंचायत प्रधान रंजना ने की। पंचायत और खेल के आयोजकों द्वारा उन्हें सम्मानित भी किया गया। विधायक ने कहा कि खेल हमारे जीवन का अनिवार्य अंग है तथा खेलों से जहां आपसी भाईचारा बढ़ता है वहीं शरीर भी चुस्त दुरुस्त रहता है। इस दौरान उन्होंने सरली पंचायत में उठाऊ सिंचाई बंद होने के मामले को सिंचाई विभाग के समक्ष प्रमुखता से उठाया जाएगा तथा लोगों को पेश आ रही इस समस्या से निजात दिलाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


पाईपों की कमी का भी समाधान विभाग से करवाया जाएगा। इसके अलावा उन्होंने सरली में खेल के मैदान के लिए एक लाख रुपये विधायक निधि से देने की घोषणा की। क्लब के सदस्यों से कहा कि वह भूमि क्लब के नाम करवाए तथा जैसे ही भूमि क्लब के नाम हो जाएगी। क्लब को सामुदायिक भवन के निर्माण के लिए 1.50 लाख रुपये की राशि विधायक निधि से मिलेगी। उन्होंने क्लब को अपनी ऐच्छिक निधि से पांच हजार रुपये देने का एलान भी किया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें