फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: सरस्वती विहार काॅलोनी ने जीता वॉलीबाल का खिताब

विज्ञापन
विज्ञापन
फाइनल में खेड़ा की टीम को किया पराजित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ के किरपालपुर स्थित सरस्वती विहार कॉलोनी में खेल उत्सव मनाया गया। इस मौके पर वॉलीबाल प्रतियोगिता कराई गई। इसमें सरस्वती विहार काॅलोनी की टीम विजेता रही। खेड़ा के साजिद की टीम उप विजेता रही। इस प्रतियोगिता में आधा दर्जन से अधिक टीमों ने भाग लिया। समारोह के मुख्यातिथि किरपालपुर पंचायत के उप प्रधान मुकेश सैणी ने विजेता टीम व उप विजेता टीम को नकद पुरस्कार व ट्राॅफी देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर सरस्वती विहार काॅलोनी के प्रधान प्रेम चौधरी, उपप्रधान केशव नंद, सुनील जैन, रमन, सचिव प्यारे लाल, मुरली मनोहर, नीरज मेहता, सुमित शर्मा, सौरव गोयल, संजय गुप्ता, संजीव ढंढोरा, साजिद, दीक्षित, वंश जैन, अच्छर सिंह, आरिफ, लक्ष्य उपिस्थत रहे।

ओमपाल सिंह
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें