फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: खाना पकाने की प्रतियोगिता में सपना देवी ने मारी बाजी

Sun, 15 Nov 2026 12:51 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
खाना पकाने की प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली एमडीएम कुक-कम-हेल्परों को सम्मानित कर
विज्ञापन
कंसवाला में धुंदन खंड की प्रतियोगिता आयोजित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट (सोलन)। राजकीय केंद्र प्राथमिक पाठशाला कंसवाला में शिक्षा खंड धुंदन की ओर से मिड-डे मील योजना के तहत खंड स्तरीय खाना पकाने की प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें शिक्षा खंड की विभिन्न पाठशालाओं से आई एमडीएम कुक-कम-हेल्परों ने भाग लेकर अपने पाक कौशल का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों को पौष्टिक, स्वच्छ और गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध करवाने के लिए एमडीएम कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित करना था। प्रतिभागियों का मूल्यांकन स्वाद, गुणवत्ता, पौष्टिकता, स्वच्छता, प्रस्तुतीकरण और कार्यशैली सहित छह मापदंडों पर किया गया। अध्यापकों और स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्यों ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में राजकीय प्राथमिक पाठशाला कंसवाला की एमडीएम कुक सपना देवी ने प्रथम, जबकि राजकीय उच्च पाठशाला कंसवाला की रमा देवी ने द्वितीय स्थान हासिल किया। सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी बृज लाल पंवर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने विजेताओं और प्रतिभागियों को सम्मानित करते हुए कहा कि विद्यार्थियों को पौष्टिक एवं स्वच्छ भोजन उपलब्ध करवाने में एमडीएम कुक-कम-हेल्परों की भूमिका महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन

कार्यक्रम के सफल आयोजन में स्थानीय पाठशाला के अध्यापक पंकज ठाकुर और हेमराज वर्मा के अलावा कुलदीप ठाकुर, अनिल और रमेश कुमार ने सहयोग दिया। इस अवसर पर स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्य, अभिभावक और अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें