फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: संत निरंकारी मिशन ने दाड़लाघाट में साफ किए जलस्रोत

विज्ञापन
दाड़लाघाट में निरंकारी मिशन के सेवादल द्वारा अमृत परियोजना के अंतर्गत अंबुजा चौक और डोरी बावड़ी
विज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी
विज्ञापन

दाड़लाघाट (सोलन)। संत निरंकारी मिशन की दाड़लाघाट शाखा की ओर से अमृत परियोजना के चौथे चरण के अंतर्गत रविवार को जलस्रोतों की स्वच्छता के लिए एक विशेष अभियान चलाया गया। यह अभियान सुबह 8 बजे से 11:00 बजे तक ग्राम पंचायत दाड़लाघाट क्षेत्र के अंबुजा चौक दाड़ला और डोरी बावड़ी में आयोजित किया गया। मिशन के सेवादल के भाई-बहनों ने श्रद्धा भाव और सेवा भावना के साथ जलस्रोतों से गंदगी हटाई और स्वच्छता का संदेश दिया। शाखा के मुखी विद्या सागर ठाकुर ने बताया कि इस सेवा अभियान का उद्देश्य सतगुरु माता सुदीक्षा महाराज और निरंकारी राजपिता के पावन सानिध्य में स्वच्छ जल, स्वच्छ मन संदेश को फैलाना था। विद्या सागर ठाकुर ने कहा, इस पहल का मुख्य उद्देश्य समाज को जल संरक्षण के प्रति जागरूक करना और प्राकृतिक जलस्रोतों की रक्षा के लिए प्रेरित करना है। इस दौरान ईएसआई अस्पताल के पास स्थित निरंकारी भवन से अंबुजा चौक दाड़लाघाट तक जागरूकता रैली भी निकाली गई, जिसमें स्वच्छता और जल संरक्षण का संदेश दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें