संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। श्री सनातन धर्म सभा रबौन सोलन ने कार्यकारिणी का गठन किया। मुख्य संरक्षक एवं संस्थापक स्वाधीन चंद गौड़ की अध्यक्षता में यह प्रक्रिया संपन्न हुई। इसमें केसी बारिया को प्रधान चुना गया। मनोहर सिंह कंवर वरिष्ठ उप प्रधान, विद्यालय प्रभारी नीलम चौहान को उप प्रधान की कमान साैंरी। डॉ. प्रेमलाल गौतम महासचिव, सुरेश शर्मा उप सचिव, बलबीर सिंह कंवर संगठन सचिव, पीएल गुप्ता कार्यकारिणी सदस्य बनाया। इसके अलावा शकुंतला शर्मा को पूजा-अर्चना अधिकारी चुना गया। इसके साथ चार उप समितियां का भी गठन किया गया।