फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: मोतीचूर लड्डू, बीकानेरी बर्फी और बालूशाही समेत नौ खाद्य पदार्थों के भरे सैंपल

विज्ञापन
विज्ञापन
मोतीचूर लड्डू, बीकानेरी बर्फी और बालूशाही
विज्ञापन


बद्दी में खाद्य सुरक्षा विभाग ने विभिन्न स्थानों पर दुकानों का किया निरीक्षण
सैंपलों को जांच के लिए भेजा कंडाघाट, फेल होने पर होगी सख्त कार्रवाई

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। खाद्य सुरक्षा विभाग ने खाद्य पदार्थों की निगरानी बढ़ा दी है। विभाग की टीम ने बद्दी में खाद्य पदार्थों के नौ सैंपल भरे हैं जिनमें मोतीचूर लड्डू के दो, बीकानेरी बर्फी, चमचम, खोया, कलाकंद, बालूशाही, मिल्क केक और मूंग दाल पिन्नी के सैंपल शामिल हैं। विभाग की टीम ने यह सैंपल बद्दी के साईं रोड, वर्धमान चौक समेत कई आसपास के कई अन्य स्थानों से भरे। टीम ने मिठाई की दुकानों के गोदामों का भी निरीक्षण किया। मिठाई बनाने के लिए उपयोग हो रही सामग्री, मिठाई रखने के तरीके और कर्मचारियों की ओर से मानकों के अनुसार मिठाई बनाने की प्रक्रिया की जांच की गई। वहीं विभाग की टीम ने कारोबारियों को मिठाइयों व अन्य खाद्य पदार्थों में किसी प्रकार की मिलावट न करने के निर्देश दिए। लोगों को भी मिलावटी मिठाइयों के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन

विभाग की टीम ने सैंपलों को जांच के लिए कंडाघाट स्थित लैब में भेज दिया है। रिपोर्ट में यदि किसी खाद्य पदार्थ में खराबी पाई गई, संबंधित कारोबारी को पहले नोटिस जारी किया जाएगा। इसके बाद रिपोर्ट कोर्ट में पेश की जाएगी। कोर्ट के आदेशों पर कारोबारी पर कार्रवाई की जाएगी। खाद्य सुरक्षा विभाग सोलन की सहायक आयुक्त वरिंद्रा चौहान ने बताया कि विभाग की ओर से निरीक्षण को तेज कर दिया गया है। त्योहारी सीजन में मिठाइयों व अन्य खाद्य पदार्थों में होने वाली मिलावट को रोकने की पूरी कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें