फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: कंडाघाट से भरे बेसन के लड्डू और बर्फी सहित चार खाद्य पदार्थों के सैंपल

विज्ञापन
विज्ञापन
सोलन। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने कंडाघाट में दुकानों का निरीक्षण किया। चार दुकानों से बेसन के लड्डू, बर्फी, मल्टीग्रेन सहित चार खाद्य पदार्थों के सैंपल भरे गए। इसके अलावा विभाग की टीम ने आसपास की अन्य दुकानों का भी औचक निरीक्षण किया। कारोबारियों के खाद्य लाइसेंस, सफाई व्यवस्था, खाना बनाने के मानकों व कर्मचारियों की ओर से बरती जा रही जरूरी सावधानियों की जांच की गई। खाद्य कारोबारियों को खाने की सामग्री में किसी भी प्रकार की मिलावट न करने की सख्त हिदायत दी गई। लोगों को भी मिलावटी खाद्य पदार्थ बेचने वाले कारोबारियों की विभाग के पास शिकायत देने के लिए जागरूक किया गया। विभाग की टीम ने सभी सैंपलों को जांच के लिए लैब में भेज दिया है। विभाग के पास दो सप्ताह बाद रिपोर्ट पहुंच जाती है। खाद्य सुरक्षा विभाग सोलन की सहायक आयुक्त वरिंद्रा चौहान ने बताया कि विभाग की ओर से कारोबारियों पर कार्रवाई को जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें