बीबीएन क्षेत्र में तैनात होमगार्ड में पिछले दो माह से पगार न मिलने से रोष है। बीबीएन इकाई के अध्यक्ष निक्कू राम, बग्गा राम, राजेंद्र, दाता राम, कैशाल ने बताया कि सरकार व विभाग की ओर से उन्हें दिसंबर व जनवरी माह का वेतन नहीं मिला है, जबकि फरवरी माह के भी आठ दिन बीत चुके हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें परिवार की रोजी रोटी चलाने में दिक्कत हो रही है। महंगाई में उन्हें बिना वेतन से गुजारा करना कठिन हो रहा है। क्षेत्र में 107 गृह रक्षक अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि अगर जल्द ही उन्हें वेतन नहीं मिला तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाएंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की है कि उन्हें जल्द वेतन दिलाया जाए।