फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: साक्षी नवनिर्माण युवा मंडल की बनीं प्रधान

विज्ञापन
पौधना ग्राम पंचायत का नव निर्माण युवा मंडल के नवनियुक्त पदा​धिकारी। स्रोत युवक मंडल
विज्ञापन
नशे के खिलाफ और पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। पौधना पंचायत के गुरुक्षा गांव में युवाओं ने महिला मंडल भवन में बैठक की। इस दौरान सर्वसम्मति से नवनिर्माण युवा मंडल का गठन किया गया। साक्षी को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया है। इसके अलावा हरीश चंद को उपाध्यक्ष, अक्षय कुमार को सचिव और हरीश कुमार को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। साक्षी ने कहा कि उनका लक्ष्य भटकती युवा पीढ़ी को सही राह दिखाना और रचनात्मक कार्यों से जोड़ना है। पदाधिकारियों ने संकल्प लिया कि जो युवा आज के दौर में नशे की गर्त में जा रहे हैं, उन्हें इस लत से दूर कर खेलों और सकारात्मक गतिविधियों की ओर प्रेरित करने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा। इसके साथ ही मंडल ने पर्यावरण को बचाने के लिए मानसून के सीजन में बड़े पैमाने पर पौधारोपण अभियान चलाने और गांवों के चहुंमुखी विकास के लिए निरंतर कार्य करने की बात कही। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें