फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: साध्वी गौरी भारती ने भगवान शिव की महिमा का किया गुणगान

विज्ञापन
बद्दी के अमरावती अपार्टमेंट में शिव कथा के बाद आरती में  भाग लेते हुए स्थानीय लोग- संवाद।
विज्ञापन
अमरावती अपार्टमेंट में तीन दिवसीय भगवान शिव कथा का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बरोटीवाला (सोलन)। बद्दी के अमरावती अपार्टमेंट में स्थित दुर्गा माता मंदिर के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में अमरनाथ अग्रवाल बिल्डर्स की ओर से भगवान शिव की कथा का आयोजन किया गया। कथा की प्रस्तुति दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान की ओर से की गई। कथा में संस्थान के संस्थापक आशुतोष महाराज की शिष्या कथा व्यास साध्वी गौरी भारती ने भगवान शिव कथा की महिमा व महादेव की लीलाओं में छिपे गूढ़ आध्यात्मिक रहस्यों को भक्तों के समक्ष उजागर किए। साध्वी ने बताया कि भगवान भोलेनाथ हमें जीवन में श्रेष्ठ गुणों को धारण कर, श्रेष्ठ मानव बनने की प्रेरणा देते हैं। भगवान भोलेनाथ की कथा में गोता लगाने से, उसे अपने जीवन में चरितार्थ करने से मानव को प्रभु की प्राप्ति होती है। ग्रंथों में एक घड़ी के सत्संग की तुलना स्वर्ग की समस्त संपदा से की गई है। उन्होंने सती-विमोहन प्रसंग में निहित जीवन मूल्यों को सांझा किया गया कि भोलेनाथ के मार्गदर्शन से जीवन को नई राह और श्रेष्ठता प्राप्त होती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें