फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साधू पुल का शुभारंभ आज, हजारों लोगों को मिलेगी राहत

Thu, 13 Oct 2016 10:08 PM IST
ब्यूरो, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग ने साधुपुल का निर्माण कार्य पूरा कर लिया है। इसका शुभारंभ शुक्रवार को मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह करेंगे। इससे पहले विभाग को 31 जुलाई तक पुल का निर्माण पूरा करना था। लेकिन यह पूरा न हो सका। रोष जताते हुए ग्रामीणों ने होटलियर्स एसोसिएशन के साथ चक्का जाम कर 30 सितंबर तक पुल का निर्माण पूरा करने का आश्वासन संबंधित विभाग से लिया। लेकिन इस आश्वासन में भी विभाग विफल रहा है।
विज्ञापन

 
चक्का जाम और धरना प्रदर्शन के बाद समय पर कार्य पूरा होने का आश्वासन हवाई निकला है। तय समय तक किसी भी सूरत में काम पूरा नहीं हो सकता है। अब यह निर्माण कार्य पूरा हो गया है। अगस्त 2014 में यह पुल टूट गया था। पुल के निर्माण कार्य पर 3.50 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। साधुपुल का यह पुल न केवल सोलन जिले के कंडाघाट उपमंडल के अनेक गांव अपितु शिमला जिला के लिए महत्वपूर्ण है। सोलन जिले के सुप्रसिद्ध पर्यटक स्थल चायल जाने के लिए भी पर्यटकों को यहीं से होकर जाना होता है। जिले का यह क्षेत्र बेमौसमी सब्जी के साथ फूलों के उत्पादन के लिए प्रसिद्ध है। पुल के नियत समय पर निर्मित होने से जहां किसानों एवं बागवानों को लाभ होगा वहीं पर्यटकों को भी आवागमन में सुगमता होगी।

25 पंचायतों के किसान थे प्रभावित
साधू पुल न बनने से क्षेत्र की 25 पंचायतों के सहित दर्जनों होटल व्यवसाय भी प्रभावित थे। सोलन के सबसे उपजाऊ पंचायतों से फसलें जिलों के मुख्य मंडियों तक नहीं पहुंच पा रही है। वहीं पुष्प उत्पादन, दुग्ध उत्पादन का व्यवसाय करने वालों को भारी परेशानी हो रही है। प्रभावितों का कहना है कि ग्रामीण क्षेत्र हजारों लीटर दूध शहरों में पहुंचता था। लेकिन साधुपुल के निमार्ण न होने से यह दूध देरी से शहर पहुंच रहा है। इससे उन्हें घाटा हो रहा है। किसानों की नगदी फसलें टमाटर, मटर, शिमला मिर्च तथा अन्य सब्जियां भी समय पर मंडियों में नहीं पहुंच
विज्ञापन

रही है।

पर्यटन सीजन भी झेल रहे थे मंदी
साधुपुल टूटने से जहां किसान प्रभावित हो रहे हैं वहीं पर्यटन की दृष्टि की विकसित हो रहे साधुपुल, जुन्गा और चायल क्षेत्रों में पर्यटन सीजन को भी धक्का लग रहा है। कंडाघाट से लिंक मार्ग चायल होने के चलते अक्सर पर्यटक सीधे चायल जाना पसंद करते हैं लेेकिन साधुपुल टूटने के कारण पर्यटक शिमला होकर चायल जा रहे है। इससे होटल मालिकों को घाटा उठाना पड़ रहा था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें