एचडी पब्लिक स्कूल में नशपथ ग्रहणसमारोह में चुने गए विद्यार्थी। स्रोत: स्कूल
एचडी पब्लिक स्कूल में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ
संवाद न्यूज एजेंसी
चायल (सोलन)। चायल के समीप स्थित एचडी पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सानवी को हेड गर्ल और रमन को हेड बॉय के रूप में मुख्य जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अलावा छात्रों में आरूष को स्कूल कैप्टन (छात्र), आरुषि को स्कूल कैप्टन (छात्रा), अंजलि और सुजल को डिसिप्लिन इंचार्ज, तनवीर और सोनाक्षी को स्पोर्ट्स इंचार्ज तथा वैभवी और सुनांशी को कैंपस लैंग्वेज इंचार्ज चुना गया। नवनिर्वाचित विद्यार्थियों ने गर्व और आत्मविश्वास के साथ अपने पद और कर्तव्यों की शपथ ली। कार्यक्रम में विभिन्न कक्षाओं के मॉनिटरों की भी घोषणा की गई। समारोह के दौरान प्रधानाचार्य एम. हसन ने कहा कि नेतृत्व केवल पद प्राप्त करने का नाम नहीं है, बल्कि यह जिम्मेदारी, अनुशासन और सेवा भावना का प्रतीक है। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि वे अपने कर्तव्यों का निर्वहन ईमानदारी, समर्पण और टीम भावना के साथ करें। इस कार्यक्रम में विशेष रूप से विपिन, प्रभात, मुस्कान, आरती, भानू प्रताप और गीतांजलि मौजूद रहे।