फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: रूपल का चयन हुआ धर्मशाला अकादमी के लिए

Thu, 29 Aug 2024 11:55 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
रूपल ठाकुर। संवाद
विज्ञापन
13 जुलाई को धर्मशाला में दिया था ट्रायल
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

अर्की(सोलन)। उपमंडल के देवरा गांव की रूपल ठाकुर का चयन क्रिकेट अकादमी धर्मशाला के लिए हुआ है। रूपल हिमाचल क्रिकेट संघ की अकादमी में क्रिकेट के गुर सीखेंगी। एचपीसीए क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में 13 जुलाई को अकादमी के लिए ट्रायल हुआ। इसमें उन्होंने अपनी बल्लेबाजी व मीडियम पेस बोलिंग से ऐसा जलवा बिखेरा की उनका चयन धर्मशाला के लिए हो गया। रूपल को बचपन से क्रिकेट खेलने का शौक था। पिता संजीव ठाकुर पुलिस विभाग में हैं। जबकि माता भारती गृहिणी हैं। जिन्होंने उसे पढ़ाई के साथ क्रिकेट खेलने में पूरा सहयोग किया। रूपल एमआर डीएवी सोलन में सातवीं की छात्रा है। पिता संजीव ठाकुर का कहना है कि यह रूपल की मेहनत का नतीजा है। यह उनके लिए ही नहीं बल्कि अर्की क्षेत्र के लिए गर्व का क्षण है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें