फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: रुद्रांश शर्मा को हेड ब्वॉय, अनन्या शर्मा बनीं हेड गर्ल

विज्ञापन
शिवालिक वैली स्कूल में नवनिर्वाचित प्रतिनिधि प्रधानाचार्या और स्टाफ के साथस्रोत: स्कूल
विज्ञापन
शिवालिक वैली स्कूल में अलंकरण समारोह का आयोजन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़(सोलन)। शिवालिक वैली स्कूल में शनिवार को अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या कविता बंसल मुख्य रूप से उपस्थित रहीं। समारोह के दौरान प्रधानाचार्य ने सभी चयनित विद्यार्थियों को विधिवत शपथ दिलाई और उन्हें बैज तथा सैशे पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर निम्नलिखित विद्यार्थियों को विभिन्न पदों की जिम्मेदारी सौंपी गई। इनमें हेड बॉय रुद्रांश शर्मा, हेड गर्ल अनन्या शर्मा, डिसिप्लिन कैप्टन नंदिनी स्पोर्ट्स कैप्टन सिमरन को चुना गया। इसके अलावा अरावली हाउस कैप्टन अदिति, वाइस कैप्टन हर्षिता, प्रीफेक्ट्स स्मृतिका, बबनीत, शिवालिक हाउस कैप्टन आस्था, उप कप्तान प्रतीक्षा, प्रीफेक्ट्स सृष्टि, शुभम। हिमाद्री हाउस कप्तान गीतांजलि, उपकप्तान योगिता, प्रीफेक्ट्स परनीत, अमरिंदर विंध्याचल हाउस कप्तान इवांजेलिन, उप कप्तान मन्नत, प्रीफेक्ट्स वर्तिका, धवल ठाकुर नवनिर्वाचित छात्र नेताओं ने अपने कर्तव्यों को पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं जिम्मेदारी के साथ निभाने का संकल्प लिया। प्रधानाचार्या ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें