फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: द लॉरेंस स्कूल सनावर में पहली महिला हेडमास्टर बनी रुचि प्रधान दत्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
सोलन। द लॉरेंस स्कूल सनावर ने रुचि प्रधान दत्ता को नया हेडमास्टर नियुक्त किया है। यह नियुक्ति स्कूल के 175 साल के इतिहास में पहली महिला प्रधानाचार्य बनने का गौरव लेकर आई है। रुचि प्रधान दत्ता के पास शिक्षा क्षेत्र में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उन्होंने भारत के कई प्रतिष्ठित स्कूलों में नेतृत्वकारी भूमिकाएं निभाई हैं। उन्होंने द बिशप्स स्कूल, पुणे, राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कॉलेज, द लॉरेंस स्कूल लवडेल, राजमाता कृष्णा कुमारी गर्ल्स पब्लिक स्कूल और पिछले छह वर्षों तक द एशियन स्कूल, देहरादून में प्रिंसिपल के रूप में सेवाएं दी हैं। उनकी नेतृत्व शैली स्पष्ट सोच, प्रभावी संवाद और विद्यार्थियों में आलोचनात्मक चिंतन व आत्म-अभिव्यक्ति को बढ़ावा देना रही है। ओल्ड सनावेरियन सोसायटी के अध्यक्ष और बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के सदस्य ब्रिगेडियर आदर्श बुटेल (सेवानिवृत्त) ने इस नियुक्ति पर उन्हें बधाई दी। रुचि प्रधान दत्ता ने पदभार ग्रहण करते हुए कहा कि उनकी प्राथमिकता वैश्विक स्तर की सर्वोत्तम शिक्षण पद्धतियों के अनुरूप स्कूल की शैक्षणिक गुणवत्ता को और मजबूत करना रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें